भारत-PAK मैच का आखिरी ओवर, हर बॉल सांस रोकने वाली:1 नो और 2 वाइड से 9 गेंद का हो गया ओवर; 2 बार खेल रुका
भारत-PAK मैच का आखिरी ओवर, हर बॉल सांस रोकने वाली:1 नो और 2 वाइड से 9 गेंद का हो गया ओवर; 2 बार खेल रुका स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले विराट कोहली ने फिर साबित कर दिया कि उन्हें मॉडर्न क्रिकेट का किंग क्यों कहा जाता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को उनके जादू के आगे पाकिस्तान जमीन पर आ गिरा। किंग कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ऐसा मुकाबला अपने नाम कर लिया, जिसमें जीत की उम्मीद खो चुकी थी। विराट के चमत्कार की बदौलत भारत ने आखिरी 18 बॉल पर 18 रन बनाए। विराट नॉट आउट रहे। अंतिम ओवर में तो हर बॉल पर फैंस की सांसें थम रही थी। चलिए इस ओवर के पूरे रोमांच फिर से जीते हैं... आखिरी ओवर का रोमांच, जब 16 रन चाहिए थे... 19.1: नवाज की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए। 19.2: कार्तिक आए। एक रन लिया। स्ट्राइक कोहली के पास आ गई। 19.3: नवाज की गेंद कोहली को। इस पर 2 रन बने। 19.4: नवाज की इस गेंद को कोहली ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। कमर से ऊपर होने की वजह से गेंद नो बॉल हो गई। इस दौरान पाकिस्तान की टीम अंपा...