भारत-PAK मैच का आखिरी ओवर, हर बॉल सांस रोकने वाली:1 नो और 2 वाइड से 9 गेंद का हो गया ओवर; 2 बार खेल रुका

भारत-PAK मैच का आखिरी ओवर, हर बॉल सांस रोकने वाली:1 नो और 2 वाइड से 9 गेंद का हो गया ओवर; 2 बार खेल रुका स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले विराट कोहली ने फिर साबित कर दिया कि उन्हें मॉडर्न क्रिकेट का किंग क्यों कहा जाता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को उनके जादू के आगे पाकिस्तान जमीन पर आ गिरा। किंग कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ऐसा मुकाबला अपने नाम कर लिया, जिसमें जीत की उम्मीद खो चुकी थी। विराट के चमत्कार की बदौलत भारत ने आखिरी 18 बॉल पर 18 रन बनाए। विराट नॉट आउट रहे। अंतिम ओवर में तो हर बॉल पर फैंस की सांसें थम रही थी। चलिए इस ओवर के पूरे रोमांच फिर से जीते हैं... आखिरी ओवर का रोमांच, जब 16 रन चाहिए थे... 19.1: नवाज की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए। 19.2: कार्तिक आए। एक रन लिया। स्ट्राइक कोहली के पास आ गई। 19.3: नवाज की गेंद कोहली को। इस पर 2 रन बने। 19.4: नवाज की इस गेंद को कोहली ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। कमर से ऊपर होने की वजह से गेंद नो बॉल हो गई। इस दौरान पाकिस्तान की टीम अंपायर के साथ बहस करने लगी जिससे मैच रुक गया। पाकिस्तानी टीम के मुताबिक, यह नो बॉल नहीं थी। विराट कोहली ने डीप स्क्वायर पर छक्का मारा और पूरा मैच बदल दिया। - विराट कोहली ने डीप स्क्वायर पर छक्का मारा और पूरा मैच बदल दिया। 19.4: इसके बाद नवाज ने फिर एक वाइड बॉल फेंकी। यानी फ्री हिट बरकरार रही। 19.4: कोहली बोल्ड हो गए, लेकिन फ्री हिट होने की वजह से वो आउट नहीं हुए। मजे की बात यह है कि थर्ड पर गई गेंद इसके पहले कि फील्ड होती। कोहली-कार्तिक ने दौड़कर 3 रन पूरे कर लिए। 19.5: दिनेश कार्तिक स्वीप के लिए गए, चूके और रिजवान ने गिल्लियां बिखेर दीं। इस दौरान कुछ मिनट तक मैच रुका रहा। 19.6: नवाज ने वाइड बॉल डाली और स्कोर बराबर हो गया। 19.6: अश्विन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने नवाज की गेंद को मिड ऑफ पर खेलकर मैच जिता दिया। यह विनिंग स्ट्राइड थी। हार्दिक पंड्या आखिरी ओवर तक मैच ले गए, लेकिन नवाज ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। -
हार्दिक पंड्या आखिरी ओवर तक मैच ले गए, लेकिन नवाज ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। टीम इंडिया की जीत के टॉप-5 फैक्टर:पाकिस्तान के ट्रंप कार्ड को ध्वस्त किया; पंड्या, अर्शदीप के बाद कोहली ने लगाई जीत पर मुहर रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के हाथों पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब-किताब चुकता कर दिया। MCG स्टेडियम में 1 लाख और पूरी दुनिया में टीवी और डिजिटल प्लेफॉर्म्स पर करीब 25 करोड़ दर्शकों ने यह नायाब मुकाबला देखा। भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की। मैच में 5 फैक्टर्स ऐसे रहे, जिसने मेलबर्न की हवा का रुख भारत के नाम कर दिया। आइए इन 5 फैक्टर्स पर नजर डालते है। पढ़ें पूरी खबर... अश्विन ने मिड ऑफ पर 1 रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। - अश्विन ने मिड ऑफ पर 1 रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। पाकिस्तान को विराट ने हरा दिया: 53 बॉल में 82 रन, हार्दिक के साथ 113 रन की साझेदारी, आखिरी ओवर में सिक्स; सब पलट दिया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सबसे बड़ा मैच जीत लिया। पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली। 31 रन पर 4 विकेट खो चुकी इंडिया को संभाला। हार्दिक के साथ 113 की पार्टनरशिप की। आखिरी ओवर में जब 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने ही नो बॉल पर सिक्स लगाकर टीम को जीत की ओर मोड़ा। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया

Comments

Post a Comment